देवरिया, फरवरी 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। पीएम सम्मान निधि के संशोधन करने में पोर्टल ने पेंच फंसा दिया है। पोर्टल में बदलाव से वंचित किसानों का पंजीकरण, संशोधन नहीं हो रहा है। इससे पीएम सम्मान से वंचित किसान कृषि आफिस का चक्कर लगा रहे हैं। विभिन्न कमियों से सैकड़ों किसानों को पीएम सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल रहा है। किसानों को खेती, किसानी करने में आर्थिक मदद को वर्ष 2019 से केन्द्र सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि के रूप में तीन किस्तों में साल में 6 हजार रूपया दिया जाता है। प्रत्येक चार महीने में किसानों के खाते में 2-2 हजार की धनराशि भेजी जाती है। पिछले साल जिले के साढ़े चार लाख किसानों को पीएम सम्मान निधि की 21 वीं किस्त भेजी गयी। इसके बाद भी काफी संख्या में किसान पीएम सम्मान निधि से विभिन्न कारणों से वंचित हैं। कुछ किसानों के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.