देवरिया, मई 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। 2027 में होने वाली जनगणना के पहले चरण में 7 मई से स्व गणना का कार्य जिले में चल रहा है। इसमें केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित वेबसाइट पर लोगों द्वारा स्व गणना के निर्देश दिया गया है। पोर्टल खुलने के बाद लोगों को क्रमवार मांगी गई सूचनाओं को भरना है। सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर परिषदीय विद्यालयों व पंचायती राज विभाग कर्मियों को स्व गणना करना था। वहीं दिन में सर्वर नहीं चलने से स्व गणना करने में कर्मचारियों को दिक्कत हुई।

जनगणना प्रक्रिया का आरंभ केंद्र सरकार के निर्देश पर जिले में 7 मई से जनगणना की प्रक्रिया शुरू है। जो 21 मई तक चलेगी। इस क्रम में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर परिषदीय विद्यालयों में पढ़ा रहे शिक्षकों व पढ़ने वाले बच्चों के अविभावकों को ब...