पोर्टल की खामियों से प्रमोशन अटका; इंजीनियर, आर्किटेक्ट समेत सैकड़ों कर्मचारियों की DPC नहीं हुई
विशेष संवाददाता, सितम्बर 6 -- मानव सेवा संपदा पोर्टल के डीपीसी मॉड्यूल में दिव्यांग कर्मचारियों का ब्योरा दर्ज करने की व्यवस्था न होने से कर्मचारियों की प्रोन्नति नहीं हो पा रही है जबकि मुख्य सचिव ने आदेश दिए थे कि 30 जून तक प्रोन्नति प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के अध्यक्ष एनडी द्विवेदी के मुताबिक जूनियर इंजीनियर ही नहीं, अन्य विभागों में भी डीपीसी इन्हीं दिक्कतों के कारण नहीं हो पा रही है। रिक्त पदों के सापेक्ष दिव्यांगजन के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण है। पोर्टल पर ब्योरा दर्ज न होने के कारण इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। इसी दिक्कतों के चलते अब तक डीपीसी नहीं हो पायी। संगठन ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से भी की है।पोर्टल में खामियों से अटका प्रमोशन संघ के मीडिया प्रभारी मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक मुख्य सचिव ने 14 मई को आदेश दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.