नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। पश्चिम विहार ईस्ट पुलिस ने इलाके में ऑनलाइन पोर्टर एप से शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रविवार को गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर आठ सौ बोतल हरियाणा की शराब बरामद की है। डीसीपी विक्रम सिंह ने बताया कि हेडकांस्टेबल राकेश को सूचना मिली थी कि हरियाणा से ऑनलाइन पोर्टर एप से शराब तस्करी की जा रही है। इस पर पश्चिम विहार ईस्ट एसएचओ राजपाल मीणा की टीम ने रविवार को पीरागढ़ी में जांच शुरू की। इस दौरान मालवाहक ऑटो की जांच की गई तो उसमें से हरियाणा की शराब मिली। ऑटो चालक पुष्पेंद्र ने पूछताछ में समीर पालीवाल का नाम बताया। इस पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। समीर ने बताया कि वह बहादुरगढ़ स्थित एल-1 दुकान से पोर्टर एप से शराब मंगाकर दिल्ली में बेचता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.