चक्रधरपुर, जुलाई 11 -- चक्रधरपुर, संवाददाता पोरबंदर शालीमार साप्ताहिक सुपर फास्ट एक्सप्रेस (12905) से शालीमार जा रहे एक सर्कस के कलाकार की ट्रेन में यात्रा के दौरान मौत हो गई। मृतक का नाम ज्ञानेंद्र नाथ बनर्जी (66) है एवं उनके शव को गुरुवार देर रात लगभग सवा दो बजे चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में उतरा गया। इस संबंध में जीआरपी के द्वारा मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दिए जाने के बाद उनके परिजन चक्रधरपुर पहुंचे और शव को सामान्य मौत होने एवं पोस्ट मार्टम न कराने का लिखित आवेदन देकर शव ले गए। जीआरपी के अनुसार पश्चिम बंगाल के वीरभूम, पंचपड़ा लाबपुर गांव निवासी ज्ञानेंद्र नाथ बनर्जी एसीआर नामक एक सर्कस में कलाकार के तौर पर करतब दिखाने का काम करते थे। यह भी पढ़ें- ट्रेन में सफर के दौरान सर्कस कलाकार की मौत, चक्रधरपुर स्टेशन पर उतारा गया शव बताया ज...