पोरदाग में हाईवा, ट्रक और कार की टक्कर से आठ घायल
बोकारो, जून 22 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय उच्च पथ-23 पर पेटरवार थाना क्षेत्र के पोरदाग गांव में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो वाहन चालकों समेत आठ लोग घायल हो गए। दुर्घटना ब्रजेश मिश्रा के घर के समीप दिन करीब 11:30 बजे हुई, जब हाईवा, ट्रक और अर्टिगा कार आपस में टकरा गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों और पेटरवार पुलिस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पेटरवार में भर्ती कराया गया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल नागो भुइयां (60) को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, बोकारो रेफर कर दिया। उनके सिर में गंभीर चोट लगी है। अन्य घायलों में सेवा महतो, निभाष मंडल, शाहिद अंसारी, केशर महतो, परमेश्वर राम तथा ट्रक चालक निशार अंसारी शामिल हैं。
हादसे का विवरण जानकारी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.