गिरडीह, फरवरी 12 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड अंतर्गत पोबी पंचायत के ग्राम पोबी दक्षिणी भाग स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका पद के चयन को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जमुआ सीओ सह प्रभारी सीडीपीओ नरेश कुमार वर्मा ने की। चयन प्रक्रिया के दौरान पोषक एवं बहुल क्षेत्र से आधा दर्जन योग्य अभ्यर्थियों ने अपना-अपना आवेदन प्रस्तुत किया। चयन समिति के नामित सदस्यों द्वारा सभी आवेदनों की गहन जांच-पड़ताल की गई। जांच के दौरान कंचन कुमारी, चम्पा कुमारी, प्रियंका कुमारी, सुनीता कुमारी एवं सत्या कुमारी के आवेदन पोषक क्षेत्र से सही पाए गए। बाल विकास मंत्रालय द्वारा जारी नियमावली के अनुसार, शैक्षणिक योग्यता के आधार पर कंचन कुमारी को सर्वाधिक योग्य पाते हुए आंगनबाड़ी सेविका पद पर चयनित किए जाने की घोषणा की गई। सीओ सह प्रभारी सी...