पोद्दारपाड़ा में तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन शुरू
धनबाद, जुलाई 1 -- झरिया। पोद्दार पाड़ा मछली पट्टी में धीवर समाज की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने विशेष पूजा-अर्चना कर किया। कीर्तन स्थल पर पहुंचने पर धीवर समाज के लोगों ने सांसद का भव्य स्वागत किया। इस धार्मिक अनुष्ठान के अवसर पर राजकुमार अग्रवाल, अवधेश साहू, अमित साव, अजय वर्मा, अशोक बरनवाल, अरुण जायसवाल, राज माली, दिलीप आडवाणी, सरवन राम चंद्रवंशी, अनूप साहू, प्रीतम शर्मा, उमा भट्टाचार्य, विवेक नारायण साहू, भरत मिश्रा, अमित चौहान, शत्रुघ्न मालाकार, मंटूराम, राजेश साहू, ओम प्रकाश वर्मा और मनोज दे आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.