हाथरस, फरवरी 2 -- सादाबाद। क्षेत्र के गांव पोदा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा इन दिनों क्षेत्र में विशेष चर्चा का विषय बनी हुई है। कथा व्यास आचार्य कन्हैया लाल जी के मुखारविंद से अमृतमयी कथा श्रवण करने के लिए प्रतिदिन भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा प्रारंभ में सात दिवस के लिए निर्धारित की गई थी, लेकिन श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और भक्तों की मांग को देखते हुए आयोजकों द्वारा कथा को नौ दिवस का कर दिया गया है। कथा स्थल पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण देखने को मिल रहा है। भजन गायक पुष्पेंद्र जी द्वारा प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे हैं। विशेष रूप से महिलाएं भजनों की धुन पर झूमती नजर आ रही हैं। कथा के दौरान धार्मिक अनुष्ठान एवं प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार के धार्मिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.