धनबाद, मार्च 14 -- पोत्तनूर (कोयंबटूर)-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। इस दौरान इस ट्रेन का दोनों ओर से स्पेशल के रूप में परिचालन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर शुक्रवार को धनबाद सांसद ढुलू महतो एवं डीआरएम अखिलेश मिश्र धनबाद स्टेशन पर व अन्य अतिथि चंद्रपुरा स्टेशन पर पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस के आगमन के अवसर पर उपस्थित थे। इस दौरान मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर अन्य अतिथि, मंडल के अधिकारी, कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। धनबाद स्टेशन पर उद्घाटन कार्यक्रम में संजीव अग्रवाल, योगेंद्र यादव, नितिन भट्ट, संजय झा, मिल्टन पार्थ सारथी, सुरेंद्र यादव, मुकेश यादव, सुनील चौधरी, बॉबी पांडे, रीना साहू मनीष साव, योगेश, इंद्रजीत मंडल, ...