दिल्ली, नवम्बर 19 -- महंगे शौक, लग्जरी का शौक और दोस्तों के साथ पार्टियां करने के लिए एक युवक ने अपने दादा के खाते को ही साफ कर दिया। दिल्ली में नौसेना के 87 साल के रिटायर्ड कर्मचारी के बैंक खाते से 29.50 लाख रुपये अवैध रूप से निकालने के आरोप में उनके पोते समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले पर बात करते हुए पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजीव कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान बुलंदशहर निवासी अभिषेक राघव (22) और तुषार चौधरी (22) के रूप में हुई है। अभिषेक पीड़ित का पोता और शिकायतकर्ता का बेटा है, जबकि तुषार उसका दोस्त है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता अश्विनी राघव ने आरोप लगाया था कि अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच उनके 87 वर्षीय पिता जगदीश सिंह के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर पैसे निकाले गए और जांच में खाते से कुल 29,50,8...