बागेश्वर, मार्च 10 -- तहसील के ढोल गांव निवासी महेश नगरकोटी ने अपने दादा आनसिंह नगरकोटी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का दर्जा देने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर दूसरी पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की है। महेश का कहना है कि उनके दादा ने सन् 1942 के स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिगत रहकर सक्रिय भूमिका निभाई थी, लेकिन उन्हें अब तक उचित पहचान नहीं मिल पाई है। उन्होंने बताया कि पचास के दशक में प्रकाशित पुस्तक "कुमाऊं में समाजवादी इतिहास की एक झलक" में भी उनके दादा के योगदान का उल्लेख है। उन्होंने मांग की है कि उपलब्ध ऐतिहासिक साक्ष्यों के आधार पर आनसिंह नगरकोटी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप में मान्यता देकर उन्हें उचित सम्मान दिया जाए। एसडीएम वैभव कांडपाल पे कहा ढोलगांव के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.