पोते को मारने से रोका तो दादा को पीट किया घायल
सीतामढ़ी, अगस्त 27 -- चोरौत। थाना क्षेत्र के चोरौत गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान एक वृद्ध को अपने ही बेटे द्वारा मारपीट कर घायल किए जाने का मामला सामने आया है। घायल वृद्ध को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार चोरौत गांव निवासी 70 वर्षीय योगी चौपाल ने अपने पोते को मारने से बेटे को रोकने का प्रयास किया। इसी बात से नाराज होकर बेटे ने अपने पिता के साथ मारपीट कर दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने घायल वृद्ध को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोरौत में भर्ती कराया। वहां आपातकालीन सेवा में तैनात चिकित्सक डॉ. विकास कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया। वृद्ध की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।घायल की पहचान चोरौत गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.