पोते की शादी में चंडीगढ़ गए बुजुर्ग के घर में चोरी
देहरादून, मई 15 -- देहरादून। दून के पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में एक 82 वर्षीय बुजुर्ग के घर से इनवर्टर और बैटरी चोरी हो गई। पीड़ित देवीप्रसाद पांडेय जेपी प्लाजा के पास, शक्ति विहार, कारगी रोड के निवासी हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया कि बीते 14 फरवरी को वह अपने पोते के विवाह समारोह में भाग लेने के लिए घर बंद कर चंडीगढ़ गए थे। जब वह वापस लौटे तो देखा कि उनके मकान के पोर्च में रखा इनवर्टर और बैटरी का पूरा सेट गायब है। उन्होंने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन सामान का कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुरुवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.