पोती से छेड़खानी के विरोध पर दादी की हत्या, मनचलों बोलेरो से कुचलकर मार डाला; भारी बवाल
नई दिल्ली, अगस्त 14 -- बिहार के नवादा में पोती से छेड़खानी का विरोध करना दादी के लिए जानलेवा साबित हुआ। नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के तुंगी बाजार स्थित डाक स्थान दो मुहानी के समीप गुरुवार को युवती के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने बोलेरो से उसकी दादी को कुचल डाला। मौके पर उनकी मौत हो गई। मृतका की पहचान लटावर निवासी नवल सिंह की 55 वर्षीय पत्नी विद्या देवी के रूप में हुई है। इस घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने करीब चार घंटे तक एनएच 82 गया-नवादा पथ को जाम रखा। विद्या देवी 18 वर्षीय पोती संग तुंगी बाजार गई थी। तभी सफेद रंग की बोलेरो पर सवार कुछ मनचले युवक वहां पहुंचे और पोती संग छेड़छाड़ की कोशिश कर मारपीट की। युवती को जबरन बोलेरों में बैठाने लगे। जब उसकी दादी ने इसका विरोध किया तो युवकों ने तेज रफ्तार से बोलेरो भगाते हुए उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.