पीलीभीत, अप्रैल 16 -- बीसलपुर। उप्र सरकार में पूर्व मंत्री रहे रामसरन वर्मा की पोती व वर्तमान में भाजपा व विधायक विवेक वर्मा की पुत्री धनिष्ठा वर्मा ने सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल में 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने बाबा और पिता का नाम रोशन कर दिया है। वह भविष्य में आईएएस बनना चाहती है। छात्रा की इस कामयाबी पर कैम स्कालर्स स्कूल में जहां जश्न का माहौल है। डायरेक्टर राजेश अग्रवाल ने छात्रा को शुभकामनाएं दी। तो वहीं परिवार में खुशी का माहौल है। छात्रा को बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है। छात्रा के पिता विवेक वर्मा एवं मां मनोरमा वर्मा ने बेटी की कामयाबी को कड़ी मेहनत और लगन को श्रेय दिया है। यह भी पढ़ें- सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट की खबर धनिष्ठा वर्मा ने बताया कि उसने पढ़ाई पर फोकस किया। विधायक ने बताया कि बेटियां हमारा मान सम्मान हैं। इधर, जिले में सी...