शामली, मई 9 -- वंदना के दादा अशोक कुमार ने बताया कि करीब आठ वर्ष पहले उनके बेटे नितिन की शादी बागपत जिले के गांव कंडेरा निवासी अनीता से हुई थी। दोनों की एक बेटी वंदना थी। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद रहता था। आरोप है कि इसी के चलते करीब चार वर्ष पहले उसके बेटे नितिन को पत्नी ने कोई पदार्थ खिला दिया था, जिससे वह बीमार रहने लगा था और उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद अनीता अपनी बेटी वंदना को लेकर मायके चली गई थी। अशोक कुमार ने कहा कि वह कई बार अपनी पोती को वापस लेने के लिए आए और परिवार से काफी मिन्नतें भी कीं, लेकिन उन्हें बच्ची नहीं सौंपी गई। यह भी पढ़ें- घरेलू विवाद में किशोरी ने जहर खाकर की आत्महत्या उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि अब वह अपने बेटे नितिन की आखिरी निशानी को जीवित नहीं, बल्कि शव के रूप में अपने साथ ले जा रहे हैं। इससे पूरा परिवार ...