देवरिया, मार्च 6 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक बुजुर्ग ने अपनी पोती को बेचने की साजिश का आरोप लगाते हुए लार पुलिस को दो नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध लिखित तहरीर दी है।बुजुर्ग ने आरोप लगाया है कि उसकी पोती की सौतेली मां किसी दूसरे जाति के युवक के हाथ सात लाख रुपए में बेचने की तैयारी में है। लार पुलिस शिकायत पत्र मिलने के बाद शिकायतकर्ता के घर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने कहा कि गांव में सिपाही भेजा गया था जांच की जा रही है। जांचोपरांत कार्रवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...