पोती को छेड़ने से रोका, मनचलों ने दादी पर बोलेरो चढ़ाकर मार दिया; नवादा में खौफनाक कांड
निज संवाददाता, अगस्त 13 -- बिहार के नवादा जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। हिसुआ थाना क्षेत्र के तुंगी बाजार स्थित डाक स्थान दो मुहानी के पास गुरुवार को मनचलों ने एक महिला को बोलेरो गाड़ी से कुचलकर मार डाला। दरअसल, मनचलों ने दादी के साथ चल रही पोती से छेड़खानी की थी। दादी ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनपर गाड़ी चढ़ाई दी। महिला की मौत होने के बाद लोगों ने गया-नवादा रोड एनएच 83 को करीब 4 घंटे तक जाम कर दिया। मृतका की पहचान हिसुआ थाना क्षेत्र के लटावर नविासी नवल सिंह की 55 वर्षीय पत्नी विद्या देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विद्या देवी गुरुवार को अपनी 18 साल की पोती के साथ तुंगी बाजार गई थीं। इसी दौरान एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी पर सवाल कुछ मनचले युवक वहां पहुंचे। वे उनकी पोती के साथ छेड़खानी करने लगे और मारपीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.