बगहा, मार्च 24 -- बेतिया, हिंदुस्तान संवाददाता। नरकटियागंज - ठोरी रेल मार्ग के भीतिहरवा स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन से गिरकर फल वक्रिेता राजेंद्र यादव (65)की मौत हो गई । घटना सोमवार की सुबह 7:30 बजे की है । जीएमसीएच अस्पताल के पुलिस चौकी प्रभारी मदन कुमार मांझी ने बताया कि गौनाहा निवासी स्वर्गीय साधु भगत के पुत्र राजेंद्र यादव के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है । उनकी मृत्यु ट्रेन पर सवार होने के दौरान रेलवे लाइन पर गिरने से हुई है । जीएमसीएच में मौजूद परिजनों ने बताया कि राजेंद्र यादव की पोती अन्नू देवी की शादी श्रीरामपुर निवासी त्रिपुरारी कुमार यादव से हुई है । राजेंद्र यादव रविवार की देर शाम पोती से मिलने के लिए श्रीरामपुर गांव में गए हुए थे । वहां से वे सोमवार की सुबह अपने घर गौनाहा जाने के लिए निकले थे...