पोती की शादी वैदिक रीति-रिवाजों से करवाने पर घिर गए DMK नेता, बाद में जताया खेद
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के महासचिव दुरईमुरुगन की पोती की शादी वैदिक रीति-रिवाजों और संस्कृत मंत्रोच्चार के बीच कराने पर द्रविड़ कषगम के अध्यक्ष के. वीरमणि ने उनकी आलोचना की, जिसके बाद दुरईमुरुगन ने खेद जताया। विवाह एक नवंबर को हुआ था, जिसमें पुजारियों ने विवाह की रस्में पूरी कराईं। शादी में अलग-अलग राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता और फिल्म जगत की हस्तियां भी शामिल हुई थीं। वीरमणि ने दुरईमुरुगन की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि निजी पसंद के नाम पर उन तर्कवादी सिद्धांतों को कमजोर नहीं किया जा सकता, जिनके आधार पर द्रविड़ आंदोलन की शुरुआत हुई थी। उन्होंने शादी के निमंत्रण पत्र में द्रविड़ आंदोलन के प्रमुख नेताओं और द्रमुक नेतृत्व की तस्वीरें होने तथा दूसरी ओर शादी में पुजारियों द्वारा संस्कृत मंत्रोच्चार के साथ रस्में कराए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.