पटना, अप्रैल 15 -- बिहार की राजधानी पटना से ठगी की एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तीन पोतियों ने मिलकर अपने दादा को ही कंगाल कर दिया। पोतियों ने दादा के बैंक खाते में मोबाइल नंबर बदल दिए। फिर अकाउंट से 35 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित दादा ने अपनी पोतियों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत की है। उन्होंने अपनी बहू के भी इस साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का नाम बिक्रमा लाल है। वह पटना के हनुमान नगर में रहते हैं। उनकी उम्र 87 साल है। उन्होंने पत्रकार नगर थाने में खाते से रुपयों की अवैध निकासी का केस दर्ज कराया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उनकी तीन पोतियां स्तुति लाल, आस्था लाल और ईशानी लाल ने मिलकर उन्हें भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया। उनकी जानकारी के बिना उनके खाते से इन्होने बड़ी रकम निक...