मुजफ्फर नगर, जुलाई 20 -- हरिद्वार से गंगा जल लेकर चल रहे कांवड़ियों में एक ऐसा अद्भुत नजारा देखने को मिला जिसमें पोता पोती अपनी दादी को पालकी में बिठाकर कांवड़ लेकर चल रहे हैं जिसे देखने को भारी भीड़ उमड पड़ी। हापुड़ जनपद के गांव कस्तला की 12 वर्षीय पोती लवी, 14 वर्षीय पोता लव अपनी 70 वर्षीय दादी उषा को हरिद्वार से ढाई किलो जल के साथ पालकी में बिठाकर लेकर चल रहे हैं। लवी, लव की माता आरती ने बताया कि उन्होंने 11 जुलाई को अपनी यात्रा शुरू की थी वह 11 अगस्त को हापुड़ के गांव कस्तला के शिव मंदिर में जल चढ़ाकर पूरी करेंगे। यह भी पढ़ें- सावन से पहले ही कावड़ यात्रा के रंग में रंगे शिव भक्त उन्होंने बताया की उनकी यह दूसरी बार कांवड़ यात्रा है। 2025 में भी वह इसी प्रकार अपनी दादी को बिठाकर ले गए थे। समय-समय पर वह भी अपने बच्चों का सहयोग करती हैं। ...