गोड्डा, मार्च 17 -- पोड़ैयाहाट। थाना क्षेत्र के हंसडीहा गोड्डा मुख्य मार्ग कारूडीह एनएच 133 समीप मोटरसाइकिल साथ दुर्घटना में केवट टोला गांव निवासी आदित्य लाल केवट 65 वर्षीय घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिजनों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उपस्थित डॉक्टरों द्वारा ईलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि घायल अधेड़ मछली बेचने हंसडीहा थाना क्षेत्र के गंगवारा साप्ताहिक हट गया था। घर आने के क्रम में चलती मोटरसाइकिल में चक्कर आ गया और गिरकर गंभीर घायल हो गया। घटना में अधेड़ का बाएं तरफ चेहरा में कट का निशान है। इस पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.