गोड्डा, अप्रैल 7 -- पोड़ैयाहाट। थाना क्षेत्र के हंसडीहा गोड्डा एनएच 133 मार्ग सकरी के समीप स्कॉर्पियो व बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, घटना सुबह तकरीबन 9:00 बजे की है घटना में अमवार गांव निवासी 70 वर्षीय गौरी देवी एवं उनके पुत्र नागेंद्र साह 42 वर्षीय घायल हो गए हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाइक सवार मां बेटे साप्ताहिक हाट दुमका जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगवारा जड़ी बूटी दवा लाने जा रहा था। इस दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया और घटनास्थल से फरार हो गया।घटना में बाइक सवार मां बेटे घटनास्थल पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पहुंचे और दोनों घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां उपस्थित डॉक्टर ने स्वास्थ्य उपचार के बाद बेहतर इल...