पोड़ैयाहाट में बच्चे बच्चे की लड़ाई में मारपीट मामला दर्ज
गोड्डा, अप्रैल 27 -- थाना क्षेत्र के मचखार गांव में बच्चे बच्चे की लड़ाई में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चला। जिसमें गांव के अशोक यादव का सर फट गया है। जिसका सदर अस्पताल गोड्डा में इलाज चल रहा है। वहीं दूसरे पक्ष के प्रकाश यादव के हाथ में चोट आई है।घटना बीते रविवार की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों पक्ष के बच्चों के बीच लड़ाई हुआ इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों में कहासुनी होते होते मामला बिगड़ गया और मारपीट में तब्दील हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों ने आवेदन देकर एक दूसरे पर मामला दर्ज कराया है। थाना कांड संख्या 53/26 के तहत प्रकाश यादव एवं उनके पिता को आरोपी बनाया है।वहीं दूसरे पक्ष के थाना कांड संख्या 54/26 के तहत अशोक यादव एवं उनके भाई को आरोपी बनाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.