पोड़ैयाहाट में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पसई बालू घाट से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
गोड्डा, जुलाई 5 -- पोड़ैयाहाट। अवैध बालू कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पोड़ैयाहाट थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर पसई बालू घाट से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है।थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि अवैध बालू कारोबारियों के विरुद्ध पुलिस प्रतिदिन छापेमारी अभियान चला रही है। इसके तहत विभिन्न बालू घाटों पर निगरानी बढ़ा दी गई है तथा चौकीदारों को भी अवैध बालू उठाव की सूचना तत्काल पुलिस को देने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी कीमत पर अवैध बालू कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।यदि कोई व्यक्ति अवैध बालू का उत्खनन, परिवहन या कारोबार करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ाया एनजीटी के नियमों का उल्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.