गोड्डा, मई 24 -- पोड़ैयाहाट। थाना क्षेत्र के गोड्डा पोड़ैयाहाट रेल मार्ग नोवडीहा के समीप ट्रेन से कटकर अज्ञात अधेड़ की मौत हो गई है। घटना बीते शनिवार रात्रि की बताई जा रही है। रेलवे पुलिस रात भर कटा हुआ शव को निगरानी में रखा और घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच पड़ताल करने में जुट गई।

घटनास्थल पर स्थिति रविवार सुबह अधेड़ की शरीर को दो भाग में बटा हुआ पाया। कमर से नीचे बीच पटरी में और सर का हिस्सा पटरी के बाहर कुछ दुर पड़ा हुआ मिला है। जानकारी मिलते ही आस पास गांव के लोग घटनास्थल पहुंचने लगें और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। और जमा भीड़ ने कटा हुआ शरीर को पहचानने की कोशिश की लेकिन अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाया। इसके बाद पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को कब्जे में ले...