गोड्डा, जनवरी 5 -- थाना क्षेत्र के लाठी बारी गांव समीप से पुलिस ने अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर को सोमवार को जब्त किया है। इस संबंध में बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की लाठी बारी गांव होकर हर रोज दर्जनों अवैध बालू लदा ट्रैक्टर का आवागमन हो रहा है। जिसको लेकर सोमवार को गस्ती में तैनात पुलिस पदाधिकारी ने छापेमारी अभियान चलाया और दो अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को बिना चालान के पदाधिकारी ने पकड़ा और सूचना थाना प्रभारी को दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी घटनास्थल पहुंचे और दोनों ट्रैक्टर को थाना परिसर लाया। विदित हो की थाना क्षेत्र में अवैध बालू का गोरख धंधा दिन के उजाले में तो होता ही है लेकिन रात के अंधेरे में बालू माफिया अपने धंधे को चलाने में काफी दिलचस्पी लेते हैं और सरकार के राजस्व में दिनप्रतिदीन लाखों लाख रुपए की क्षति होत...