गोड्डा, अप्रैल 17 -- गोड्डा निज प्रतिनिधि। किसान भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पोड़ैयाहाट प्रखंड के देवडांड़ थाना क्षेत्र की हृदयविदारक घटना से प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। पूर्व घोषणा के अनुरूप विधायक प्रदीप यादव ने पीड़ित परिजनों को पांच लाख रुपये का चेक सौंपा और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विधायक ने कहा कि यह राशि तत्काल राहत के तौर पर दी जा रही है, जबकि कुल दस लाख रुपये की सरकारी सहायता दिलाने की प्रक्रिया भी जारी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शेष सहायता राशि भी जल्द उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि परिवार को संबल मिल सके। विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रभावित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्हों...