गोड्डा, मार्च 8 -- पोडै़याहाट, एक संवाददाता। रविवार को सूरज मंडल इंटर महाविद्यालय प्रांगण में एकता महिला विकास मंच का 22वां वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल एसडीओ बैजनाथ उराव एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान एसडीओ बैजनाथ उरांव ने अपने संबोधन में कहा कि एकता महिला विकास मंच से महिलाएं धीरे-धीरे आत्मनिर्भर हो रहे हैं। विकास मंच से महिलाओं को आर्थिक विकास के साथ मानसिक विकास हुआ है। आज मानसिक विकास के बाद महिलाएं अपने बच्चों को शिक्षा के प्रति गंभीर दिख रही है। आज गांव देहात की महिला भी मंच से जुड़कर अपने स्वरोजगार से जुड़े हुए हैं। जो गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि एकता विकास मंच की महिलाएं बाल विवाह रोकथाम के प्रति गंभीर रहे। नाबालिक बच्ची की शादी के बाद जच्चा बच्...