चक्रधरपुर, फरवरी 5 -- चक्रधरपुर (जमशेदपुर), संवाददाता पश्चिम सिंहभूम जिले के पोड़ाहाट जंगल क्षेत्र में एक बार फिर से बालू के धंधे पर वर्चस्व की जंग शुरू हो गयी है। खबर है कि गुदड़ी और गोईलकेरा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती कांसकेल और सेरेंगदा इलाके में ग्रामीणों ने दो पीएलएफआई उग्रवादियों का संदेरा (हत्या) कर दिया है। घटना को अंजाम एक-दो दिन पहले दिया गया है। इसके साथ पोड़ाहाट एक बार फिर से अशांत हो गया है। हालांकि, पुलिस ऐसी किसी घटना से इनकार कर रही है। सूत्रों के अनुसार पोड़ाहाट जंगल के गोईलकेरा, गुदड़ी, आनंदपुर समेत आसपास के इलाके में अवैध बालू उठाव पर उग्रवादी अपना वर्चस्व चाहते हैं। वहीं, ग्रामीण किसी भी सूरत में अपना वर्चस्व बनाये रखना चाहते हैं। यही वजह है कि आये दिन ग्रामीणों और उग्रवादियों के बीच ठनी रहती है। पिछले साल भी ग्रामीणों ने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.