घाटशिला, फरवरी 23 -- पोटका। विकास समिति पोड़ाडीहा के तत्वाधान में स्थानीय मध्य विद्यालय परिसर में चतुर्थ रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। शिविर में 43 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में पंचायत की मुखिया दुखनीमाई सरदार तथा भाजपा नेता मनोज कुमार सरदार ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। अतिथियों ने कहा कि रक्तदान महादान है। इस दान से बढ़कर कोई दान नहीं है। रक्त दान से किसी का प्राण बचाया जा सकता है। हरेक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। वीबीडीए जमशेदपुर एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के द्वारा रक्त संग्रह किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुजीत पुरान, धीरेन मुंडा, टाटा गोप, सुकुमार सीट, लखींद्र खूंटियां, संजय सरदार, राजेश मारडी सहित अन्य ने शिविर को सफल बनाने में सक्रिय रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.