किशनगंज, मार्च 20 -- पोठिया। निज संवाददाता पोठिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिचुआबाड़ी के एक 7वीं के छात्र अभिषेक बरोई ने जिला स्तरीय चित्रकला (पेंटिंग) में प्रथम स्थान स्थान प्राप्त किया है। बिहार दिवस-2026 के अवसर पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इन्हें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ है। अभिषेक ने यह उपलब्धि हासिल कर पोठिया प्रखंड सहित अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से परिजनों और विद्यालय के शिक्षकों में उत्साह का माहौल है। गुरुवार को चिचुआबाड़ी में अभिषेक के सम्मान में एक कार्यक्रम रखा गया। लोगों ने अभिषेक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा दायक है। ईधर उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिचुआबाड़ी के प्रधान शिक्षक मो. जफीर आलम, प्राथमिक विद्यालय बिरनाबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.