किशनगंज, अप्रैल 7 -- पोठिया, निज संवाददाता पोठिया प्रखंड के अंतर्गत 22 अलग अलग पंचायतों में 8551 पेंशनधारियों का ई केवाईसी अधूरा है। यदि ई केवाईसी समय पर नहीं कराया गया तो योजना से जुड़े लाभार्थियों को पेंशन भुगतान में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। दरअसल पोठिया प्रखंड में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से जुड़े फिलहाल 8551 लाभार्थियों का ई केवाईसी पूर्ण नहीं हो सका है,जो अधूरा है, उक्त बातों की जानकारी सोमवार को अपने कार्यालय में पोठिया प्रखंड बीडीओ मो आसिफ ने देते हुए बताया कि सभी पेंशनधारियों यथा शीघ्र जीवन प्रमाणीकरण ई-केवाईसी का कार्य पूर्ण नहीं करवा लेते हैं तो ऐसे पेंशनधारियों का पेंशन से वंचित किया सकता है।बीडीओ मो. आसिफ ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में अभी भी 8551 लाभार्थियों का ई केवाईसी पूर्ण नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यह अभियान न...