किशनगंज, मार्च 13 -- किशनगंज। महिलाओं में होने वाले कैंसर के प्रमुख कारणों में शामिल गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की रोकथाम के लिए टीकाकरण को प्रभावी माध्यम माना जाता है। इसी उद्देश्य से जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, ताकि स्वास्थ्यकर्मी समुदाय स्तर पर सही जानकारी पहुंचा सकें। इसी कड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोठिया में गार्डासिल (एच पी वी) वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन के महत्व, इसके सुरक्षित उपयोग तथा लक्षित आयु वर्ग में इसके प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।प्रशिक्षण सत्र का संचालन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शाहिद रज़ा अंसारी के नेतृत्व में किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.