किशनगंज, अप्रैल 27 -- पोठिया, निज संवाददाता फाला पंचायत के बड़ोघरिरिया गांव स्थित हनुमान मंदिर के निकट दो दिवसीय अखंड संकीर्तन कार्यक्रम रविवार को शुरू हो गया। इससे पहले अनुष्ठान स्थल पर रविवार सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ लगी थी। 48 घंटा के अखंड संकीर्तन शुरू होने से पहले अनुष्ठान स्थल से 251 महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। झमाझम बारिश होने के बावजूद भी श्रद्धालुओं के उत्साह में कहीं कोई कमी नहीं थी। महिलाएं बारिश में भींगती हुई कलश यात्रा के लिए अनुष्ठान स्थल से बाजे गाजे के साथ बड़ोघरिया महानंदा घाट पहुंची। जहां महिलाओं ने अपने अपने कलशों में नदी का पवित्र जल लेकर अनुष्ठान स्थल पहुंची। गांव के पुरोहित ने कलशों के पवित्र जल से पूजा स्थल तथा मंदिर परिसर का शुद्धिकरण किया। इस प्रकार दोपहर दो बजे वैदिक मंत्रोचार के साथ 48 घंटा का अखंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.