कटिहार, मार्च 21 -- सालमारी, एक संवाददाता सालमारी थाना क्षेत्र के पोठिया गांव में श्री श्री 108, 24 प्रहर 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन शुक्रवार से श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलश शोभायात्रा से हुई। जिसमें महिलाएं, बुजुर्गों और बच्चों सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। भगवा वस्त्र धारण किए श्रद्धालुओं ने जय श्री राम जय के उद्घोष के साथ पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत कलश स्थापना कर यज्ञ का शुभारंभ किया गया। यज्ञ स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। जहां राधा-कृष्ण, गौर-निताई, बजरंगबली, विष्णु और ब्रह्मदेव सहित कई प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सांस्कृतिक कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.