पोठिया प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा
किशनगंज, मई 10 -- पोठिया, निज संवाददाता। पोठिया प्रखंड प्रमुख शाद अली के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर प्रखंड मुख्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गयी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश एवं पंचायती राज विभाग के प्रावधानों के अनुरूप कुल निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों के दो-तिहाई सदस्यों की अनिवार्य उपस्थिति नहीं होने के कारण अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान की प्रक्रिया नहीं कराई जा सकी । निर्वाची अधिकारी सह बीडीओ मो आसिफ ने कंडिका तीन का हवाला देते हुए मत विभाजन नहीं किया, इसके चलते अविश्वास प्रस्ताव स्वत: ही गिरा हुआ माना गया। जानकारी के अनुसार , शुक्रवार को हुई बैठक में अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले पक्ष की ओर से 17 पंचायत समिति सदस्य बैठक में उपस्थित थे । उपस्थित सदस्यों द्वारा लगातार मतदान कराने की मांग की जाती रही, लेकिन निर्वाची पदाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.