किशनगंज, मार्च 24 -- पोठिया। निज संवाददाता पोठिया पुलिस के द्वारा अवैध बालू खनन के खिलाफ चलाए जा रहे छापेमारी अभियान में सफलता हाथ लगी है। सोमवार को गोरुखाल पंचायत स्थित डोंकनदी के भैंसमारी कच्चाखुआ डोंक नदी घाट पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। जहां छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से अवैध बालू से लदे तीन ट्रैक्टरों को जप्त किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया और कई लोग मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष अंजय अमन ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गोरुखाल पंचायत के डोंकनदी घाट पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि तीन ट्रैक्टरों को वहां से जप्त कर थाना लाया गया...