कटिहार, मार्च 31 -- फलका।एक संवाददाता पोठिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के आमीन चौक समीप शराब पीकर हंगामा कर रहे करीब आधा दर्जन पियक्कड़ों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि गस्ती के दौरान सूचना मिली कि आमीन चौक समीप कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं। सत्यापन हेतु दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर हंगामा कर रहे कुल छह लोगों को पकड़ा और पूछताछ किया गया। पूछताछ के दौरान सभी व्यक्ति के मुंह से शराब पीने का गंध आ रहा था। सभी का ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच के पश्चात शराब पीने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद सभी आरोपियों के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.