कटिहार, मार्च 19 -- समेली,एक संवाददाता। ईद व चैती नवरात्रा का त्योहार को लेकर पोठिया थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पोठिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्येंद्र सिंह व थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने संयुक्त रूप से की। थाना क्षेत्र में ईद एवं रामनवमी का त्योहार आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बीडीओ सत्येंद्र सिंह ने ईद उल फितर व रामनवमी का त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी और दोषियों ...