कानपुर, जनवरी 4 -- कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज सतीश की शनिवार देर रात मौत हो गई। स्टाफ नर्स ने मनमर्जी से पोटेशियम का इंजेक्शन दे दिया था। प्रमुख अधीक्षक डॉ.आरके सिंह ने बताया कि पुरुष स्टाफ नर्स के इंजेक्शन देने के बाद ही मरीज की हालत बिगड़ने लगी थी। जिसके बाद लगातार मरीज की आईसीयू में निगरानी की जा रही थी। इंजेक्शन लगाने वाले स्टाफ को तत्काल हटा दिया गया था। चूंकि वह कॉन्टैक्ट पर था, इसलिए संबंधित कंपनी को आरोपित के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिए गए थे। अभी तक एफआईआर नहीं दर्ज हुई है। इस मामले में कंपनी से पूछताछ की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.