जमशेदपुर, जुलाई 27 -- जमशेदपुर। रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सीएसआर आभियान से 29 जुलाई को पोटका प्रखण्ड के केरवाडुंगरी पंचायत भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य और नेत्र जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। रेड क्रॉस के श्याम कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जांच शिविर का आयोजन हो रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया है कि वे शिविर के लाभ उठायें व इस मौसम में होने वाली बीमारियों के सम्बन्ध में जागरुक होकर, बचाव के मूलमंत्र को साकार करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...