पोटका में 2366 लोगों की जांच में 30 मलेरिया संक्रमित मिले
घाटशिला, जुलाई 17 -- पोटका। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को 17 गांवों में कुल 51 मलेरिया जांच शिविर आयोजित किया गया। इन शिविरों में 2366 ग्रामीणों के रक्त सैंपल की जांच किया गया। इनमें 30 लोग मलेरिया संक्रमित पाए गए। सभी को मौके पर ही दवा उपलब्ध कराया गया। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुकांत सीट ने कहा कि गांवों में तीन दिन बुखार रहने के बावजूद ग्रामीण सरकारी स्वास्थ्य केंद्र नहीं पहुंच रहें हैं। इससे मलेरिया रोकथाम में दिक्कत हो रही है। उन्होंने ग्रामीणों से मलेरिया के बचाव हेतु मच्छरदानी लगाकर सोने, लगातार बुखार रहने पर जांच कराने, गंदा जलजमाव नहीं होने देने सहित अन्य सुझाव दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.