घाटशिला, मार्च 22 -- पोटका। प्रखंड क्षेत्र में ईद पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार को प्रखंड के हल्दीपोखर,गंगाडीह,पोटका सहित अन्य स्थानों पर सुबह ही मस्जिदों में ईद की नमाज शांति पूर्वक अदा की गयी। नमाज के उपरांत मुस्लिम समुदाय ने एक-दूसरे के गले मिले एवं ईद की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्लाह,उप मुखिया शाहिद परवेज,सदर आफताब अंसारी,ग्राम प्रधान मो. असलम,अनवर अली, जमाल खान,अफसर अली, फरमान बेग सहित सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। ईद पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु सीओ निकीता बाला, थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव,सब इंस्पेक्टर सिदो मुर्मू हल्दीपोखर में सक्रिय रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.