पोटका में सेलेब्रल मलेरिया से हुई मौतों की जांच के लिए एडीएम के नेतृत्व में तीन सदस्यीय संयुक्त जांच दल गठित
जमशेदपुर, जुलाई 17 -- जमशेदपुर। पोटका प्रखंड में सेरेब्रल मलेरिया से हुई मौतों की जांच के लिए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर तीन सदस्यीय संयुक्त जांच दल का गठन किया गया है। जांच दल की अध्यक्षता अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) करेंगे। समिति में सदर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजीत पांडा और आईडीएसपी यूनिट के महामारी विशेषज्ञ डॉ. असद को सदस्य बनाया गया है। उपायुक्त ने टीम को घटनास्थल का निरीक्षण कर विस्तृत जांच करने तथा चिकित्सा कार्य में लापरवाही या उदासीनता बरतने वाले स्वास्थ्यकर्मियों और अधिकारियों की पहचान कर तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- दवा खरीद में देरी पर भड़के एनएचएम के प्रबंध निदेशक रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से नियमानुसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.