जमशेदपुर, जून 29 -- पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड के केजीबीवी विद्यालय की छात्रा सहित हितबासा, कांदर, सानग्राम गांव में ब्रेन मलेरिया से हुई 3 लोगों की मौत के बाद शनिवार को राज्यस्तरीय वीभीडी कंसल्टेंट, राज्य मलेरिया विभाग, जिला मलेरिया पदाधिकारी सहित सीएचसी पोटका की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। शनिवार को 14 नए मरीजों की पहचान हुई है। मरीजों को अलग-अलग अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है। इस दौरे में टीम में शामिल कंसल्टेंट विनय कुमार, मलेरिया विभाग के जयंत कुमार व अनिल कुमार तथा जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. मृत्युजंय धाउड़िया पीड़ित परिवार से मिले। प्रभावित गांव से लौटकर सीएचसी पोटका में विधायक संजीव सरदार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक कर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दवा उपलब्धता, आईआरएस छिड़काव, नियमित जांच सहित अन...