पोटका में मलेरिया से हुई मौतों की जांच को तीन सदस्यीय दल गठित
जमशेदपुर, जुलाई 18 -- पूर्वी सिंहभूम(जमशेदपुर) के पोटका प्रखंड में सेरेब्रल मलेरिया जनित मौतों के कारणों की जांच के लिए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन के आदेशानुसार तीन सदस्यीय संयुक्त जांच दल का गठन किया गया है। जांच दल की अध्यक्षता अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) मुकेश मछुआ करेंगे, जबकि सदर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजीत पंडा और आईडीएसपी यूनिट के महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. असद को सदस्य बनाया गया है। उपायुक्त ने जांच दल को निर्देश दिया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थल निरीक्षण कर विस्तृत जांच की जाए। साथ ही इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता बरतने वाले स्वास्थ्य कर्मियों एवं पदाधिकारियों की पहचान करते हुए तीन दिनों के भीतर अपनी विस्तृत जांच प्रतिवेदन समर्पित करें, ताकि दोषी पाए जाने वालों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.