पोटका में ब्रेन मलेरिया से चौथी मौत,कांदर की एक वर्षीय खुशबू ने एमजीएम में दम तोड़ा
घाटशिला, जून 29 -- पोटका। पोटका में ब्रेन मलेरिया से चौथी मौत हुई है। प्रखंड के हरिणा पंचायत के कांदर गांव की गरीब परिवार की एक वर्षीय खुशबू ने एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में देर रात दम तोड़ दिया। खुशबू का इलाज आइसीयू में चल रहा था। वह बेहोश थी और तीन दिनों तक होश नहीं आया। आखिर में खुशबू जिंदगी की जंग हार गई। ब्रेन मलेरिया से चार दिनों पूर्व ही खुशबू की बड़ी बहन सुबोला सरदार की भी मौत हो चुकी है। प्रखंड में इसके पूर्व केजीबीवी की छात्रा व सानग्राम निवासी लखी सरदार तथा हितबासा निवासी रोहित सरदार का निधन भी ब्रेन मलेरिया से हो चुका है। यह भी पढ़ें- झारखंड के इस गांव में रहस्यमयी बीमारी का खौफ, 10 दिन में एक ही परिवार के 4 लोग मरे प्रखंड में लगातार मलेरिया और ब्रेन मलेरिया के मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के सभी कोशिशों के बावजूद मलेरिया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.